Young Man Brutally Beaten in Bilaspur
BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई, घटना का वीडियो वायरल

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर निवासी शेख इकबाल सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल से खाना लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में लक्की दास और पंकज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने युवक के साथ गाली-गलौज की, जिसका उसने विरोध किया।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर इकबाल को घेर लिया और जमकर पिटाई की। युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

मारपीट की इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को जमीन पर गिराकर कई लोग उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। इस दौरान पुलिस वाहन के सायरन की आवाज भी सुनाई दे रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल देर रात तक खुला रहता है, जिससे यहां अक्सर युवकों की भीड़ रहती है। इसी कारण क्षेत्र में मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker