Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, तापमान में गिरावट से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की वापसी मकर संक्रांति के बाद होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है, जिससे कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। वर्तमान में नमी के प्रभाव से पारा धीमे-धीमे ऊपर चढ़ रहा है और अगले तीन दिन इसका असर रहने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में निचले स्तर पर नमी युक्त हवा का प्रवेश हो रहा है। इसके प्रभाव से नीचे जाने वाला पारा ऊपर की ओर खिसक रहा है। इसका बहुत ज्यादा ठंड पर असर नहीं हो रहा है क्योंकि नमी आने के पहले न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जा चुका है। अगले तीन दिन में होने वाली बढ़ोतरी के बाद मैदानी इलाकों में पारा एक से दो डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

पिछले चौबीस घंटे में सरगुजा संभाग में ठंड बरकरार रही, वहीं रायपुर समेत मध्य हिस्से में तापमान अपनी सामान्य स्थिति में रहा। अगले चौबीस घंटे में इसमें थोड़ी बढ़ोतरी होने के आसार हैं और यह प्रक्रिया 15 जनवरी तक चलने की संभावना है। इसके बाद विक्षोभ का असर कम होगा और तापमान में गिरावट के बाद ठंड की वापसी होगी। रवि-सोमवार की दरम्यानी रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 और अधिकतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker