National

बिहार में भीषण गर्मी से 13 लोगों की मौत; पटना समेत नौ जिलों में आज भी हीट वेव का अलर्ट

पटना। बिहार में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले 24 घंटे में पांच जिले में 13 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक औरंगाबाद में पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं सारण और गया में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। रोहतास और भोजपुर एक-एक लोगों की मौत हुई। इनके परिजनों का दावा है कि लू लगने के कारण तेज बुखार के साथ उल्टी होने लगी। अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बचा पाए। इधर, सबसे अधिक बक्सर में गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गया, शेखपुरा, जमुई, सारण, सीवान जिला के कुछ स्थानों पर रविवार को उष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया। वहीं सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिला के कुछ स्थानों में रविवार को कुछ घंटे के दौरान मौसम विभाग ने वर्षा की संभावना जताई है और हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की बात बताई जा रही है। राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर लू के साथ भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भीषण गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे के दौरान जिन जिला में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किए गए, उनके नाम पटना 43.3, गया 45.2, छपरा 42.8, डेहरी 45.6, शेखपुरा 44.5, गोपालगंज 42.0, जमुई 42.8, बक्सर 46.0,भोजपुर 45.2, औरंगाबाद 45.5, नवादा 44.5, राजगीर 44.6, जीरादेई 43.1, अरवल 44.8, बिक्रमगंज 44.5 और मुंगेर 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए इसके साथ ही भागलपुर 37.2, पूर्णिया 32.4, मुजफ्फरपुर 36.0, दरभंगा 35.2, सुपौल 32.6 ,मधुबनी 34.2, मोतिहारी 36.0 बेगूसराय 37.2, बांका 38.6, कटिहार 32.4, अररिया 30.5 और बाल्मीकि नगर 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य एवं दक्षिण भाग के एक से दो स्थान पर रविवार को गर्म दिन रहने की संभावना के साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है।

48 घंटे तक नहीं होगा मौसम में बदलाव
पिछले 24 घंटो के दौरान राज्य के उत्तर पूर्व भाग के जिलों मे एक या दो स्थानों में हल्की से माध्यम की बरसात दर्ज की गई। जबकि शेष बिहार शुष्क बना रहा। भीषण उष्ण लहर गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा एवं अरवल में जबकि उष्ण लहर पटना, सारण ,रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई एवं मुंगेर में दर्ज किया गया। बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस बक्सर एवं भोजपुर में जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज मे दर्ज किया गया। आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार दक्षिण पश्चिम मौनसून की उतरी सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। यह अभी भी उप हिमालय पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में बना हुआ है। लेकिन, अगले चार से पांच दिनों के दौरान इसे बिहार के कुछ भाग विशेष कर उत्तर पूर्व बिहार एवं हिमालय की तलहटी वाले जिलों में आगे बढ़ाने की संभावना है।

पूर्वी पश्चिमी टर्फ रेखा अब मध्य उत्तर प्रदेश से उत्तर पश्चिम बिहार से होते हुए 0.9 किलोमीटर समुद्र तल से ऊपर मेघालय तक में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग एवं दक्षिण-मध्य के कुछ भाग में भीषण उष्ण लहर के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण पूर्व के एक या दो जिलों में उष्ण लहर और आर्द्र दिवस का पूर्वानुमान है। प्रदेश के उत्तर पूर्व भागों के जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर के वर्षा का पूर्वानुमान है। अगले 48 घंटो के दौरान प्रदेश के दिन के तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker