रायपुर में स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जोश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाई दौड़…

रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन हुआ। यह दौड़ तेलीबांधा से भारत माता चौक तक निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं हिस्सा लिया।
इस मौके पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा और विधायक मोतीलाल साहू भी दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के दौरान शहरवासियों में देशभक्ति और जोश का माहौल देखने को मिला।
वीर सपूतों को याद करने का दिन – CM साय...
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा-
आज हर किसी के मन में देशभक्ति की लहर है, स्वतंत्रता का उत्साह है। यह दिन हमारे वीर सपूतों को नमन करने का दिन है। रायपुर की जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ पूरे जोश से दौड़ लगाने का अनुभव अद्भुत है।
आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर भी रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर से रायगढ़ रवाना होंगे, जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। शाम 5 बजे वे रायपुर लौटकर भारत विभाजन विभीषिका दिवस राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी में शिरकत करेंगे।