The Modi government's 12 years: A golden era of tribal
Chhattisgarh

मोदी सरकार के 12 साल आदिवासी विकास और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि बीते 12 वर्ष देश के जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास के लिए स्वर्णकाल साबित हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के चलते छत्तीसगढ़ को दशकों पुरानी नक्सल समस्या से निर्णायक मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित आदिवासी समुदाय अब शांति, सुरक्षा और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में ‘नियद नेल्ला नार’ और ‘बस्तर मुन्ने’ जैसे अभियानों के माध्यम से योजनाओं का सैचुरेशन मोड में क्रियान्वयन किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा शिविरों को सेवा डेरा के रूप में विकसित कर आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समाज को नई पहचान और सम्मान दिलाया है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की पहल हो या धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, इन योजनाओं ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि देश को पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मु का नेतृत्व मिला, जो करोड़ों आदिवासियों के सम्मान और आत्मगौरव का प्रतीक है। पीएम जनमन योजना के जरिए दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहली बार सड़क, बिजली, पेयजल और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी लगातार काम कर रही है। नवा रायपुर में ट्राइबल म्यूजियम और शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय का निर्माण कराया गया है। वहीं बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन बदलते और विकसित होते बस्तर की नई तस्वीर दुनिया के सामने रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन, लघु वनोपज की रिकॉर्ड खरीदी और कृषक उन्नति योजना जैसी पहलें आदिवासी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker