The ashes of former Deputy Chief Minister Ajit Pawar were
National

प्रयागराज संगम में प्रवाहित की गईं पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां, बेटे जय पवार ने पूरी कीं धार्मिक रस्म

प्रयागराज। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता स्वर्गीय अजित पवार की अस्थियां रविवार को पवित्र प्रयागराज संगम में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जित कर दी गईं। अजित पवार के पुत्र जय पवार ने तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर अपने पिता की अस्थियों को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान वहां मौजूद परिवार के सदस्य, समर्थक और भाजपा व एनसीपी के वरिष्ठ नेता भावुक नजर आए।

अजित पवार का परिवार रविवार सुबह करीब 11 बजे बारामती से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय जय पवार अपने पिता के अस्थि कलश को हाथ में लेकर नंगे पैर पैदल चले, जिसे देख वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गईं। इसके बाद परिवार का काफिला संगम के वीआईपी घाट पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी की गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

उल्लेखनीय है कि अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक अस्थि कलश यात्रा निकाली गई थी। यह यात्रा देश के 12 राज्यों से होकर गुजरी, जिसका समापन रविवार को प्रयागराज में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी।

ज्ञात हो कि बीते महीने बारामती में हुए एक दुखद विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था। इस दुर्घटना में उनके साथ विमान में सवार चार अन्य लोगों की भी जान चली गई थी। 29 जनवरी को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अजित पवार के असामयिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker