कवर्धा के हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा। शहर के फूलवारी स्थित राजपरिवार के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से करीब 10 तोला चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामले की जानकारी मिलने पर मंदिर के पुजारी ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण
घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मंदिर में लगे मुकुट की चोरी को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
जल्द खुलासे का दावा
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।



