Red Fort Was the Target! Delhi Police Nab
National

लाल किला था निशाने पर! दिल्ली पुलिस ने दबोचा लश्कर का खतरनाक हैंडलर, बांग्लादेश से ISI के इशारे पर रच रहा था खूनी साजिश

नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (लेट) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। लोन हाल ही में मेट्रो पोस्टर मामले में पकड़े गए लश्कर मॉड्यूल का हैंडलर था और बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था।

जांच एजेंसियों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है और वह सीधे संगठन के सरगना हाफिज सईद तथा जकी-उर-रहमान लखवी जैसे आतंकियों के संपर्क में रहा है। इस मॉड्यूल को आईएसआई से फंडिंग और समर्थन मिल रहा था। लोन बांग्लादेश से संचालन करते हुए भारत में आतंकियों की भर्ती और उन्हें कट्टरपंथी बनाने का काम करता था। अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को निशाना बनाकर उन्हें कट्टरपंथी बनाया जाता था, फर्जी दस्तावेज बनवाकर उन्हें भारत में छिपाया जाता था और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क रखा जाता था। दिल्ली और अन्य शहरों में रेकी भी की गई थी।

लगाए थे भारत विरोधी पोस्टर

बीते दिनों दिल्ली और दक्षिण भारत से लश्कर के इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। इस मॉड्यूल ने दिल्ली और कोलकाता में कई स्थानों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा था और लालकिले जैसे संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। अधिकारियों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन एक पुराना और प्रशिक्षित आतंकी ऑपरेटिव है, जिसने बांग्लादेश में बैठकर आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन से भारत में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश की।

तिहाड़ में काट चुके हैं 11 साल की सजा

शब्बीर अहमद लोन को वर्ष 2007 में स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा। 2007 में गिरफ्तारी के समय उसके सीधे संबंध जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद और उसके डिप्टी जकी-उर-रहमान लखवी से थे। लोन ने पाकिस्तान स्थित मुजफ्फराबाद में लश्कर के कैंप से दौरा-ए-आम और दौरा-ए-खास की ट्रेनिंग प्राप्त की है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker