छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका, विष्णु यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी नेता विष्णु यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह बिलासपुर से पार्टी का टिकट मांग रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया है ।इसके बाद से ही वह नाराज चल रहे थे। पार्टी से इस्तीफे के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए है।
बता दें कि, विष्णु यादव आगामी लोकसभा चुनाव के लिए खुद को बिलासपुर से दावेदार के तौर पर रखा था। वह पार्टी से टिकट की मांग भी कर रहे थे। लेकिन हाईकमान ने उन्हें नजरअंदाज कर देवेंद्र यादव को टिकट दे दिया। जिससे वह नाराज चल रहे थे। इतना ही नहीं टिकट ना मिलने से वह आमरण अनशन तक में बैठ गए थे। हालांकि बाद में पार्टी नेताओं और खुद देवेंद्र यादव के मनाने पर अनशन तोड़ने को राजी हो गये थे। वहीं अब उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। मुख्यमंत्री साय और डिप्टी सीएम की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।