Janjgir-Champa
		
	
	
छग राज्य महिला आयोग की सदस्य का निधन, घर के बाहर टहलते समय हुआ हादसा…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांप जिले से इस वक्त की बड़ी और दुःखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मिली जानकारी के अनुसार, छग राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर अपने घर के पास टहल रही थी। टहलते वक़्त उनको अचानक अटैक आ गया। अटैक आने के बाद आननफानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार शशिकांता राठौर का डायलिसिस भी चल रहा था।
 
				 
					


