RCB Immerses Itself in the Spirit of Chhattisgarh in Raipur
Chhattisgarh

रायपुर में छत्तीसगढ़िया रंग में रंगी RCB, खिलाड़ियों ने लिया लोक स्वाद और संस्कृति का आनंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों आईपीएल के रोमांच के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रंगत में भी डूबी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (RCB) ने इस सीजन रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया है और टीम के खिलाड़ियों पर अब छत्तीसगढ़िया रंग भी चढ़ता नजर आ रहा है। वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबलों से पहले खिलाड़ियों ने स्थानीय खानपान, लोक कला और संस्कृति का खास अनुभव लिया।

आरसीबी टीम 8 मई को रायपुर पहुंची और मायरा रिजॉर्ट में ठहरी हुई है। टीम का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रदर्शनी और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आयोजन किया गया, जहां क्रिकेटरों ने कांदा भाजी, चरोटा भाजी, रागी से बने व्यंजन और बस्तर के प्रसिद्ध प्राकृतिक तिखुर शरबत का स्वाद लिया। स्थानीय लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य ने भी खिलाड़ियों को खासा प्रभावित किया।

टीम के कप्तान रजत पाटीदार समेत कई खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ी स्वाद और मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की। खिलाड़ियों ने स्थानीय हस्तशिल्प, आदिवासी कला, गोदना कला और चित्रकोट जलप्रपात की जानकारी भी ली। खासतौर पर क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या गोदना कला की बारीकी और उसकी सांस्कृतिक कहानी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि रायपुर का अनुभव उनके लिए बेहद खास और यादगार है।

आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने कहा कि रायपुर ने टीम का जिस गर्मजोशी से स्वागत किया है, उससे पूरा दल उत्साहित है। उन्होंने कहा कि शहर ने टीम को घर जैसा माहौल दिया है।

आईपीएल में RCB का अगला मुकाबला 10 मई को मुंबई इंडियंस और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम मेफेयर होटल में ठहरी हुई है, जहां उनके लिए भी छत्तीसगढ़ी थीम पर विशेष आयोजन किए गए हैं।

मैच देखने के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, रितिका सचदेव, नीता अंबानी और अनंत अंबानी के रायपुर पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के बाद 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल मुकाबले हो रहे हैं, जिससे राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker