‘चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग’, उसके बाद जो हुआ सुनकर चौंक जाएंगे आप

धनबाद। झारखंड के धनबाद से एक अजीब मामला सामने आया है। अब तक हमने देखा और सुना है की भांग और गांजे का नशा इंसान करते है। लेकिन इस बार चूहों ने गांजे का नशा किया है। यह पूरा मामला धनबाद के एक थाने का है। जहां थाना के मालखाने में रखी 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा चूहे खा गए।
धनबाद की एक अदालत ने स्थानीय पुलिस से लगभग 19 किलोग्राम मारिजुआना और ‘भांग’ की जब्ती से जुड़े मामले में जब्त की गई सामग्री प्रदर्शित करने के लिए कहा, तो पुलिस ने एक अजीब जवाब दिया और अदालत को बताया कि ये नशीले पदार्थ को गोदाम से चूहे खा गए। जिसके बाद ये मामला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला धनबाद एक एक पुलिस थाने का है। जहां दिसंबर 2018 में पुलिस ने एक पिता-पुत्र को 10 किलो मारिजुआना और नौ किलो ‘भांग’ के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी शंभू अग्रवाल और उनके बेटे पर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ रखने का मामला दर्ज किया गया और नशीली दवाओं को जब्त कर एक गोदाम में रखा गया।
वहीं इस मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में गवाही चल रही थी। और जब अदालत में आईओ की गवाही के साथ जब्त भांग-गांजा नमूने के तौर पर दिखाना था, लेकिन न्यायाधीश के निर्देश के बाद भी आईओ ऐसा नहीं कर सके। जांचकर्ता जयप्रकाश प्रसाद ने अदालत को बताया कि वो अपने साथ जब्त भांग और गांजा लेकर नहीं आए हैं। लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी के आवेदन का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि कि मालखाना में रखा गया जब्त 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहों ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।