Raipur

भाजपा जिला पंचायत सदस्यों को फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो देने का लालच दे रही – कांग्रेस

भाजपा पंचायती राज के जनादेश को पलटने का षडयंत्र कर रही

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिला पंचायतों में बिना बहुमत के भी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लिये कांग्रेस समर्थित सदस्यों पर सरकार द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त करने के लिये सदस्यों को चार चक्का गाड़ी देने का आफर दिया जा रहा है। भाजपा के द्वारा इनोवा, फार्चुनर, स्कार्पियो जैसे गाड़ी का लालच दिया जा रहा है। ताकि सदस्यों को भाजपा के पक्ष में लाया जा सके। भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही है, कांग्रेस समर्थित सदस्य और जो निर्दलीय कांग्रेस विचारधारा के जीते है उन्हे कलेक्टर एवं एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उठाया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा त्रिस्तरीय चुनाव मे पूरी तरह पराजित हो चुकी है। जिला पंचायत में कांग्रेस के 18 जिला अध्यक्ष बनने की स्थिति है। 7 जगह कांग्रेस के समर्थित सदस्य के सहयोग से अध्यक्ष बनने जा रहे है। भाजपा पंचायती राज के जनादेश को पलटने का षडयंत्र कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तीनों चरण में कांग्रेस के कुल 234 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीत कर आये है। जनपद पंचायतों एवं सरपंचों के चुनावों में भी कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार भाजपा से अधिक चुनाव जीत कर आये है। जनपद पंचायत में कुल 2932 क्षेत्रों में से  कांग्रेस के 1761 सदस्य चुनाव जीत कर आये है। सरपंचों के 10187 गांवों में से 6985 कांग्रेस समर्थित सरपंच चुनाव जीत कर आये है। ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker