Dhamtari

धमतरी में मुर्गाखोर तेंदुए का आतंक: घरों में घुसकर अबतक चट कर गया 150 मुर्गे-मुर्गियां, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

धमतरी। धमतरी में एक मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ घुसकर अपने शिकार पर हमला बोल दिया। इस दौरान तेंदुए ने करीब 150 से अधिक मुर्गी-मुर्गा को अपना शिकार बनाया। ये पूरा मामला धमतरी जिले के घनघोर वन क्षेत्र से सटे गांव घठूला का है।

तेंदुए से ग्रामीणों में डर

इसके साथ ही पास ही स्थित ग्राम पाइक भाटा में भी तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। लगातार आदमखोर तेंदुए छोटे बच्चों के साथ ही आस-पास रहने वाले जानवरों को शिकार बना रहा है। घनघोर जंगल और पहाड़ होने के कारण लगातार आसपास के जंगलों में घूम रहे तेंदुए से ग्रामीणों में डर का माहौल है। आदमखोर तेंदुआ जंगलों से बाहर निकल कर अब सीधे आसपास के गांव में दस्तक दे रहा है।

आसपास के क्षेत्र में भी तेंदुआ द्वारा कई बार हमला किया जा चुका

ये तेंदुआ स्थानीय लोगों को अपना शिकार बनाकर अपनी भूख मिटा रहा है। लगातार आसपास के क्षेत्र में भी तेंदुआ द्वारा कई बार हमला किया जा चुका है। इस हमले में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र के ग्रामीण इस तरह के तेंदुआ के आतंक से बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं। लोग अपने घरों में ही डर के कारण रहने को मजबूर हो गए। गांव में रहने वाले ग्रामीणों के मन में यह डर है कि कहीं वह अपने घर से बाहर निकलेंगे तो तेंदुआ उन्हें अपना शिकार न बना ले।

सावधानी पूर्वक रहने की अपील की

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम के साथ मनोज विश्वकर्मा एसडीओ भी पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि आसपास का इलाका घनघोर जंगल होने के कारण ऐसे हिंसक जानवरों हमले की आशंका है। ग्रामीणों से वन विभाग की टीम ने सावधानी पूर्वक रहने की अपील की।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker