PM Modi Gives Special Gift to Italian PM Meloni
National

PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी को दिया खास गिफ्ट, ‘Melody’ टॉफी का स्वाद चख बोलीं- Thank You

नई दिल्ली।

इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री Narendra Modi एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी एक छोटी सी टॉफी, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को भारतीय ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी उन्हें Melody टॉफी देते नजर आ रहे हैं। गिफ्ट मिलने के बाद मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए एक स्वादिष्ट टॉफी लेकर आए हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए मेलोनी ने पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने लिखा, “आपके तोहफे के लिए धन्यवाद।” सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की यह हल्की-फुल्की मुलाकात लोगों को काफी पसंद आ रही है। यूजर्स इसे भारत और इटली की दोस्ती का खास पल बता रहे हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने भी मेलोनी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने बताया कि रोम पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने डिनर पर मुलाकात की और इसके बाद ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया। दोनों नेताओं ने कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा भी की।

गौरतलब है कि Colosseum दुनिया के नए 7 अजूबों में शामिल है। यह प्राचीन रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर माना जाता है। यहां पुराने समय में ग्लेडिएटर मुकाबले और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होते थे।

प्रधानमंत्री मोदी इस समय अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। आज रोम में पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में व्यापार, रक्षा, तकनीक और वैश्विक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए इटली के विदेश मंत्री पहुंचे थे। वहीं मेलोनी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Welcome My Friend।”

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker