MP Board Results 2026 Released
Madhya PradeshState

MP बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 10वीं में प्रतिभा सोलंकी और 12वीं में खुशी राय-चांदनी विश्वकर्मा टॉपर

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

वहीं 12वीं कक्षा में कॉमर्स संकाय से भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 494 अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। अलग-अलग संकायों में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

आर्ट्स में मुरैना की श्रुति तोमर और छतरपुर के आकाश अहिरवार ने 489 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। गणित में सीहोर के श्लोक प्रजापति ने 493 अंक के साथ टॉप किया। कृषि संकाय में शिवपुरी की तुलसी राजावत और चंचल कुशवाह 493 अंक के साथ शीर्ष पर रहीं। होम साइंस में छतरपुर की शाइस्ताह कुरैशी 485 अंक के साथ अव्वल रहीं, जबकि जीव विज्ञान में इंदौर की तन्वी कुमावत ने 492 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।

इस वर्ष 12वीं परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी, जिसमें 6 लाख 89 हजार 746 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 6 लाख 13 हजार 634 नियमित और 76 हजार 112 प्राइवेट छात्र थे। नियमित परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.01 रहा, जबकि प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 30.60 रहा।

मेरिट सूची में कुल 221 विद्यार्थियों को स्थान मिला, जिनमें 158 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं। इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। सबसे अधिक पास प्रतिशत झाबुआ जिले का 93.23 प्रतिशत और अनूपपुर का 93.04 प्रतिशत रहा।

इस वर्ष पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा की व्यवस्था लागू की गई है। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अंक सुधार चाहने वाले विद्यार्थी 7 मई 2026 से आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं। वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker