ChhattisgarhRaipur

रायपुर में केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा संपन्न

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन (KTUJMAA) की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन का गठन 8 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीयन अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण संख्या 122202569771 के साथ किया गया था। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर लाकर उनके बीच व्यावसायिक नेटवर्किंग, शैक्षणिक सहयोग तथा विश्वविद्यालय के संस्थागत विकास को सुदृढ़ करना है। वर्तमान में एसोसिएशन की आम सभा में 147 पंजीकृत सदस्य शामिल हैं।बैठक में एसोसिएशन के बाई लॉ, धारा-27 के अंतर्गत संस्थापक पदाधिकारियों के कार्यकाल, एलुमनी एसोसिएशन की भूमिका एवं कार्यक्षेत्र, वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रम कैलेंडर, नए सदस्यों के पंजीकरण एवं वर्तमान सदस्यों की सदस्यता नवीनीकरण प्रक्रिया, वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक आय-व्यय विवरण तथा एसोसिएशन के सुचारु संचालन हेतु विभिन्न समितियों के गठन सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णाय लिए गये।

बैठक के दौरान सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए एलुमनी नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाने, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देने तथा भविष्य में विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के हित में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. के. एन. किशोर ने की। संस्थापक महासचिव डॉ. बिचित्रानंद पंडा ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए एसोसिएशन के गठन से अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी तथा संपूर्ण कार्यवाही का संचालन किया। संस्थापक कोषाध्यक्ष विनोद सावंत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न बैचों का प्रतिनिधित्व करते हुए पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें अनंत वर्मा, टीकेश्वर पटेल, संदीप प्रधान, देवव्रत भगत, बलवंत सिंह खन्ना, लिनिमा साहू, विक्रम साहू तथा तरण दास माणिकपुरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में गुलशन वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा पूर्व विद्यार्थियों के बीच आजीवन संबंधों को मजबूत बनाने और एसोसिएशन को एक सशक्त एवं सक्रिय मंच के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker