Chhattisgarh
कांकेर में सराफा व्यापारी से 29 लाख की उठाईगिरी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सराफा व्यापारी के साथ 29 लाख रुपये की उठाईगिरी की बड़ी घटना सामने आई है। व्यापारी जगदलपुर से मनीष ट्रैवल्स की बस में सवार होकर रायपुर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश नकदी से भरा थैला उठाकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बस स्टाफ तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।



