Major Tragedy in Karnataka: 8 People Drown in River in Uttara Kannada While Gathering Shellfish
National

कर्नाटक में बड़ा हादसा: उत्तर कन्नड़ में सीप निकालने गए 8 लोग नदी में डूबे, मरने वालों में 7 महिलाएं; पीएम मोदी ने जताया दुख

उत्तर कन्नड़ (कर्नाटक)। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शिराली गांव के रहने वाले लोग नदी में सीप (मसल्स) इकट्ठा करने गए थे, लेकिन अचानक आए पानी के तेज बहाव ने सबकुछ तबाह कर दिया। इस हादसे में एक ही गांव के 8 लोगों की डूबकर मौत हो गई है, जिनमें 7 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 2 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के कुछ लोग हर बार की तरह नदी में उतरे थे। सीप ढूंढते-ढूंढते वे गहरे पानी की तरफ बढ़ गए। इलाके में लगातार बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी का बहाव बेहद तेज हो गया। पहले नदी की तेज धार में एक-दो लोग बहने लगे।

बचाने के चक्कर में डूब गए बाकी लोग

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब कुछ साथियों को बहते देखा, तो बाकी लोग उन्हें बचाने के लिए बिना सोचे-समझे नदी में कूद पड़े। लेकिन पानी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बचाने गए लोग खुद को संभाल नहीं पाए और एक-एक कर सभी नदी में समा गए। इस हादसे में केवल दो महिलाओं, नागरत्ना और महादेवी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों की हुई पहचान, गांव में पसरा मातम

पुलिस और रेस्क्यू टीम ने अब तक नदी से 8 शव बरामद कर लिए हैं। मरने वाले सभी लोग शिराली गांव के ही रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान हो चुकी है:

  • उमेश मंजुनाथ नाईक (40 वर्ष) – इस हादसे में जान गंवाने वाले एकमात्र पुरुष
  • लक्ष्मी महादेव नाईक (42 वर्ष), लक्ष्मी जट्टप्पा नाईक (30 वर्ष), लक्ष्मी अप्पण्णा नाईक (60 वर्ष), लक्ष्मी शिवराम नाईक (49 वर्ष)
  • ज्योति मस्तम्मा नाईक (34 वर्ष), मालती नाईक (38 वर्ष) और मस्तम्मा नाईक (60 वर्ष)

अनुभवी थे लोग, फिर भी चूक गए अंदाजा

स्थानीय पुलिस का कहना है कि ये लोग सीप निकालने के काम में काफी अनुभवी थे और पहले भी कई बार नदी में जा चुके थे। लेकिन बारिश के कारण पानी का अचानक बढ़ना वे भांप नहीं पाए। अभी 2 लोग लापता हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस भयंकर त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और विपक्ष के नेता आर. अशोका ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker