Mahadev betting app case:
Chhattisgarh

महादेव बेटिंग ऐप केस: ED ने EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग को किया गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज जैसे अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार कर 10 दिनों की ED रिमांड पर लिया है। मामले में ED अब तक करीब 4,000 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां कुर्क कर चुकी है।

दिल्ली में गिरफ्तारी, रायपुर लाया गया आरोपी

ED के अनुसार, विकास गर्ग को 14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को नई दिल्ली स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे रायपुर लाया गया।

24 जुलाई तक ED की हिरासत

15 जुलाई को विकास गर्ग को रायपुर की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया। ED की दलीलों पर सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को 24 जुलाई तक 10 दिनों की ED कस्टडी में भेज दिया। जांच एजेंसी अब पूछताछ के दौरान अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेन-देन, मनी ट्रेल और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच करेगी।

4,000 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ED का कहना है कि महादेव ऑनलाइन बुक और उससे जुड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच देश के सबसे बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में से एक है। अब तक की कार्रवाई में एजेंसी करीब 4,000 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां कुर्क कर चुकी है। जांच देश-विदेश में फैले नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों तक पहुंच चुकी है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker