NationalPolitical

Maharashtra Election : ‘फडणवीस की सत्ता की गर्मी निकालने का समय आ गया’, प्रचार के दौरान नाना पटोले के बिगड़े बोल

मुंबई। महाराष्ट्र में अगले हफ्ते एक चरण में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नान पटोले ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया। अकोला में कांग्रेस उम्मीदवार साजिद खान पठान के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने भाजपा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह विवादों के घेरे में आ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र से बाहर निकालने का समय आ गया है। कांग्रेस नेता ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फडणवीस की सत्ता की गर्मी निकालने का भी समय आ गया है।

भाजपा को महाराष्ट्र से निकालने का समय आ गया: नाना पटोले
चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, “भाजपा को महाराष्ट्र से बाहर निकालने का समय आ गया है। झूठ का पुलिंदा लेकर सत्ता में आई इस पार्टी को अब उसकी जगह दिखाने का समय आ गया है। भाजपा वाले खुद को भगवान समझते हैं। दिल्ली वाले खुद को विश्वगुरु समझते हैं। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस खुद को भगवान समझते हैं। अब समय आ गया है कि इनकी सत्ता की गर्मी निकाल दी जाए और इन्हें इनकी जगह दिखा दी जाए।”

कांग्रेस नेता नान पटोले ने आगे कहा कि भाजपा की सोच मनुस्मृति से निकलती है। उन्होंने भाजपा पर लोगों को गरीब रखने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “लाल रंग हिंदू धर्म में एक पवित्र रंग है, लेकिन भाजपा को लगता है कि इसका नक्सलवाद से संबंध है। एक नवविवाहिता लाल साड़ी पहनती है, उसका कुंकुन लाल है, इसका मतलब क्या यह है कि वह नक्सली है? कोई देवेंद्र फडणवीस को समझाए।”

अगले हफ्ते एक चरण में होगा चुना
बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker