डोंगरगढ़ में निर्माण कार्य: 21 ट्रेनें रद्द, दो आंशिक रूप से प्रभावित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत डोंगरगढ़ में अप अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण से संबंधित प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 23 से 26 दिसंबर तथा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 27 दिसंबर को किया जाएगा। इसके कारण रायपुर तथा नागपुर मंडल में संचालित 21 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रेलवे के अनुसार, 26 दिसंबर को एक मेमू पैसेंजर, 27 दिसंबर को 10 मेमू पैसेंजर, 28 दिसंबर को नौ मेमू पैसेंजर तथा 29 दिसंबर को एक मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। रद्द ट्रेनों में रायपुर मंडल की रायपुर तथा दुर्ग से संचालित 11 ट्रेनें तथा नागपुर मंडल की गोंदिया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, बालाघाट तथा डोंगरगढ़ से संचालित 10 ट्रेनें शामिल हैं।
27 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें हैं: 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू, 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू, 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू, 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू, 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू तथा 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू।
28 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें हैं: 68711 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू, 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू, 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू, 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू, 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू, 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर तथा 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू।
इसके अलावा 26 दिसंबर को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू तथा 29 दिसंबर को 68710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
27 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू को दुर्ग में आंशिक समाप्त किया जाएगा तथा यह दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच रद्द रहेगी। इसी दिन गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू-पैसेंजर को दुर्ग से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा तथा यह डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेल वन ऐप, 139, पूछताछ सेवा, एनटीईएस अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें।



