महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई CDPO अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने विभिन्न जिलों में पदस्थ बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह तबादले आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से लागू रहेंगे। ट्रांसफर आदेश जारी होते ही विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक महिला एवं बाल विकास विभाग लंबे समय से प्रशासनिक बदलाव की तैयारी में था। विभागीय कामकाज को बेहतर बनाने और योजनाओं की मॉनिटरिंग मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नई पदस्थापना के बाद कई जिलों में परियोजनाओं की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य में पोषण अभियान, आंगनबाड़ी संचालन, महिला सुरक्षा और बाल विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन करता है। ऐसे में अधिकारियों के तबादले को विभागीय व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें जल्द नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर इसकी जानकारी संबंधित जिलों को भी भेज दी गई है।





