NationalPolitical

J&K Assembly Elections : कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट की जारी, देखें किस सीट से किसे बनाया गया उम्मीदवार

नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू से और प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कांग्रेस ने यह लिस्ट सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के साथ सीट बंटवारे पर समझौता होने के बाद जारी की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में क्रमशः 51 और 32 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है।

कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

वहीं पार्टी ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ सहमति बनने के बाद नेशनल कांफ्रेंस ने भी सोमवार को 18 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। एनसी ने पहले चरण के लिए 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। पार्टी ने अनंतनाग से पूर्व सांसद जस्टिस (रिटायर्ड) हसनैन मसूदी को पंपोर से और पूर्व विधायक मोहम्मद खलील बांद को पुलवामा से उम्मीदवार बनाया गया।

बता दें कि, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर लंबी बातचीत के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि, गठबंधन साझेदार मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी (माकपा) और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी। सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के अनुसार, नेशनल कांफ्रेंस 51, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों के नेताओं ने यह भी कहा कि, केंद्र शासित प्रदेश की पांच सीट पर ‘दोस्ताना मुकाबला’ होगा।

वहीं पार्टी के नेताओं ने कहा कि, आने वाले समय में बताया जाएगा कि, कौनसी पार्टी किस सीट चुनाव लड़ेगी। साथ ही उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जाएगी। अब्दुल्ला ने कहा कि, गठबंधन उन शक्तियों के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार है “जो न केवल इस राज्य बल्कि पूरे देश में लोगों को बांट रही हैं।”

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि, दोनों दलों का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर और देश की “आत्मा” की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी जम्मू-कश्मीर की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। हमारे I.N.D.I.A. गठबंधन का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर की आत्मा को बचाना है। इसलिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में ऐसी सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाया है। जो जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ पूरी तरह से दोस्ताना हो।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker