Indian Army Bharti 2027: सेना भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में बने सेंटर; ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

रायपुर: भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है। सेना भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Online Common Entrance Exam) की तारीखों का एलान कर दिया गया है। विभिन्न पदों के लिए यह ऑनलाइन परीक्षा आगामी 1 जून से शुरू होकर 12 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए इसे दो चरणों (1 से 5 जून और फिर 8 से 12 जून) में बांटा गया है।
छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में बने 10 परीक्षा केंद्र (Exam Centers In Chhattisgarh)
छत्तीसगढ़ के युवाओं की सुविधा को देखते हुए सेना ने इस बार राज्य के 5 प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग और जगदलपुर में कुल 10 एग्जाम सेंटर (Exam Centers) तैयार किए गए हैं। इन केंद्रों पर हर दिन तीन से चार शिफ्ट में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एडमिट कार्ड डाउनलोड होना शुरू, ऐसे करें चेक (How to Download Admit Card)
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र पर लिखे नियमों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन तय समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।
हेल्पलाइन नंबर जारी, दलालों से रहें सावधान (Army Recruitment Helpline Number)
भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार नया रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय के हेल्पलाइन नंबरों (Helpline Numbers) 0771-2965212 या +91-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय ने साफ किया है कि फौज में चयन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी (Transparent) है। इसमें किसी भी तरह की सिफारिश या रिश्वत नहीं चलती। चयन का एकमात्र आधार सिर्फ और सिर्फ उम्मीदवार की मेहनत और मेरिट (Merit) है। इसलिए युवा किसी भी दलाल या ठग के बहकावे में न आएं।



