Chhattisgarh
गांजा बेचने वाली एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त

कांकेर: पुलिस ने ग्राम कोदाभाट में गांजा बेचने वाली महिला को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 1.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
दरअसल, कांकेर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कोदाभाट में कमलाबाई नाग नाम की महिला अपने घर के सामने प्लास्टिक बोरी में गांजा रख कर बिक्री कर रही है।
सुचना मिलते ही पुलिस की टीम ने महिला के घर जाकर दबिश दिया। तलाशी में महिला के पास से एक बोरी में रखा 1.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपिया कमला बाई नाग पति चिंता नाग उम्र 55 निवासी ग्राम कोदाभाट थाना कांकेर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर कमला बाई नाग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।