Chhattisgarh
IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया गया है। वे अभी गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी हुआ है। आदेश पर विभागीय सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर हैं। सरकार ने प्रशासनिक दृष्टि से यह नई पदस्थापना की है।




