राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज MP के 15 जिलों के कलेक्टरों को करेंगी सम्मानित
एमपी के 15 जिलों के कलेक्टर आज सम्मानित होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के 15 कलेक्टर्स और देश के 9 राज्य सचिव और 68 जिला कलेक्टर्स को उनकी टीमों के साथ भूमि सम्मान 2023 से सम्मानित करेंगी। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टरों को डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत सम्मनित किया जा रहा है।
इन जिलों के कलेक्टर होंगे सम्मानित
कलेक्टरों को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर सम्मानित होंगे। मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टरों को यह सम्मान दिया जाएगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा।
पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने जताई खुशी
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, यह आयोजन राज्य के राजस्व और पंजीकरण पदाधिकारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जो अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पिछले 75 सालों में पहली बार भूमि सम्मान प्राप्त करेंगे। यह “भूमि सम्मान” को संस्थागत रूप से इतिहास रूप देने का ऐतिहासिक साल होगा।