ChhattisgarhCrime

नशे में धुत पति ने पत्नी को बेदम पीटा, घंटो तड़पने के बाद महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में शराब के नशे में धुत पति ने डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरने के लिए छोड़ दिया। कई घंटो तक पत्नी दर्द से तड़पती रही और आखिर में उसकी मौत हो गई। पत्नी के मरने के बाद ही पति ने रिश्तेदारों को खबर की। घटना चक्रधर थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जुनवानी में रहने वाले सागर धनुहार (35 वर्ष) और उसकी पत्नी गणेशी धनुहार (34 वर्ष) के बीच शुक्रवार दोपहर को किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों पति-पत्नी को शराब पीने की लत थी। पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और फिर किसी बात पर बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि सागर ने पत्नी गणेशी पर डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पति सागर अपने काम पर चला गया। इधर पत्नी दर्द से तड़पती रही। इसके बाद रात को पति घर वापस आ गया। अपनी पत्नी को जिंदा और बुरी हालत में देखकर भी पति ने न तो परिवार वालों को कुछ बताया और न तो उसे अस्पताल ही लेकर गया। शनिवार तड़के 3-4 बजे के आसपास पत्नी गणेशी ने दम तोड़ दिया।

मृतका की भाभी गुलापी धनुहार ने बताया कि घर का आंगन एक ही होने के बाद भी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है, क्योंकि सभी मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। वे सभी वापस लौटे और अपने-अपने काम में लग गए। शनिवार सुबह सागर ने शोर मचाते हुए कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। जब परिवार वाले उसके कमरे में घुसे, तो गणेशी मरी हुई पड़ी थी। उसके सिर से खून बह रहा था। काफी देर तक पूछने पर उसने पूरी बात बताई।

आरोपी सागर धनुहार और गणेशी की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही वो अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। दोनों के तीन बच्चे हैं। बच्चों को घटना की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने परिवारवालों को कुछ नहीं बताया, क्योंकि पिता ने उन्हें इसके लिए मना किया था। हत्या की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सागर धनुहार को गिरफ्तार कर लिया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker