LIVE : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, सीएम विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा…

रायपुर। भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर लगभग 780 बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाया जाएगा। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
छत्तीसगढ़ में इस प्रकार का आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाता है, बल्कि राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की उपलब्धियों को भी उजागर करता है।