Good Governance Festival: Chief Minister Vishnudeo Sai
Chhattisgarh

Good Governance Festival: Chief Minister Vishnudeo Sai lifted little 4-year-old Manavika into his arms and showered her with affection., चश्मा पहनाकर बढ़ाया हौसला

जशपुर जिले के ग्राम भैंसामुड़ा में सुशासन तिहार के दौरान एक बेहद भावुक और आत्मीय दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रोटोकॉल से परे हटकर नन्हीं बच्ची मानविका चौहान के प्रति जो स्नेह दिखाया, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल जीत लिया। जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर 4 वर्षीय मानविका पर पड़ी, वे सहज भाव से उसके पास पहुंचे और उसे अपनी गोद में उठा लिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुस्कुराते हुए जब बच्ची से बात की, तो मासूम मानविका ने तुतलाते हुए अपनी इच्छा जाहिर की और कहा, “मुझे डॉक्टर बनना है।” बच्ची के इस आत्मविश्वास और बड़े सपने को सुनकर मुख्यमंत्री ने उसे आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने अपना चश्मा निकालकर बड़े प्यार से बच्ची को पहनाया और उसे दुलारते हुए उसका हौसला बढ़ाया।

मानविका की माता दीपांजलि चौहान ने बताया कि उनकी बेटी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए काफी उत्साहित थी और इस स्नेहपूर्ण व्यवहार ने उनके परिवार के लिए इस पल को यादगार बना दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह मानवीय व्यवहार दर्शाता है कि एक संवेदनशील नेतृत्व केवल नीतियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आम जनता और बच्चों के साथ सीधा और भावनात्मक जुड़ाव भी रखता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker