Chhattisgarh

GST Raid में बड़ा खुलासा: रायपुर में 1 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई, कई कारोबारियों पर कार्रवाई

रायपुर। राज्य जीएसटी विभाग ने रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की Tax Chori का खुलासा किया है। विभाग की टीम ने पिछले एक सप्ताह से विभिन्न उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिस्किट, बेकरी, बारदाना, पोल्ट्री, पेवर ब्लॉक और पेयजल कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों की पड़ताल की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कई कारोबारी बड़े स्तर पर कारोबार करने के बावजूद या तो GST Return जमा नहीं कर रहे थे या वास्तविक व्यापार की तुलना में काफी कम कारोबार दिखा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार अभनपुर के कोलर स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री, सेजबहार क्षेत्र के कुछ किराना और बेकरी कारोबारियों तथा पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े संचालकों के यहां अब तक लगभग एक करोड़ रुपये की कर चोरी सामने आ चुकी है।

पहले गोपनीय निगरानी, फिर छापेमारी

जीएसटी विभाग ने कार्रवाई से पहले कई दिनों तक संबंधित क्षेत्रों में गोपनीय निगरानी की। अधिकारियों ने फैक्ट्रियों और गोदामों से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी। गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और माल की आवाजाही की जानकारी जुटाई गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई।

बिना बिल के हो रही थी माल की ढुलाई

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ कारोबारी बिना वैध Invoice के माल का परिवहन कर रहे थे। कई फैक्ट्रियां बंद परिसरों और ऊंची दीवारों के भीतर संचालित हो रही थीं, जिससे उनके वास्तविक कारोबार का अंदाजा लगाना मुश्किल था।

आगे और बड़े खुलासे संभव

स्टेट GST आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि विशेष जांच अभियान अभी जारी है। शुरुआती जांच में ही बड़ी कर चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि Tax Fraud और GST नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker