Chhattisgarh
जगदलपुर: पुलिस लाइन के आरक्षक का शव फांसी पर मिला, आत्महत्या की आशंका

जगदलपुर। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक डमरू नायक का शव शुक्रवार को आसना जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, आरक्षक डमरू नायक 3 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्तिगत परेशानियों के चलते आरक्षक ने आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है।
शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



