UCC Chhattisgarh Salim Raj Statement
Raipur

यूसीसी पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का समर्थन, बोले— समानता और एकता की दिशा में बड़ा कदम…

कैबिनेट के फैसले का किया स्वागत, कहा— संविधान सर्वोपरि, तुष्टीकरण की राजनीति का अंत जरूरी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले पर मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. सलीम राज ने कहा कि अब देश किसी विशेष विचारधारा या तुष्टीकरण की राजनीति से नहीं, बल्कि संविधान के अनुसार चलेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत संविधान में निहित है, न कि किसी व्यक्तिगत कानून या परंपरा में।

उन्होंने आगे कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य किसी धर्म के खिलाफ जाना नहीं है, बल्कि समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करना है। यह राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला कदम है, जिसका समर्थन हर नागरिक को करना चाहिए।

डॉ. राज ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय तक समुदायों के बीच भ्रम और भय का माहौल बनाकर वोट बैंक की राजनीति की गई। लेकिन अब प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में विभिन्न धर्मों के लोग अपने-अपने रीति-रिवाजों के साथ एक ही मंच पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उसी तरह यूसीसी भी सामाजिक एकता को और सुदृढ़

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker