Chhattisgarh Excise Update: कोचियों और मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, ज्यादा रेट पर शराब बेची तो कर्मचारी होंगे ब्लैकलिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नवा रायपुर के जीएसटी भवन (GST Bhavan Nava Raipur) में हुई एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक में मंत्री ने दो टूक कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वाली अवैध शराब पर हर हाल में रोक लगाई जाए। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को चेतावनी दी कि अवैध शराब बेचने वाले कोचियों के खिलाफ आबकारी उपनिरीक्षक और नीचे का अमला किसी भी सूरत में समझौता न करे, बल्कि सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करे।
बॉर्डर पर पैनी नजर और सीसीटीवी से निगरानी (Interstate Border Checks)
बैठक में अंतरराज्यीय सीमाओं (Interstate Borders) पर स्थित आबकारी जांच चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों की शराब छत्तीसगढ़ में न घुस पाए, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सभी चेकपोस्टों पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Surveillance Update) को 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रखने और उनकी लगातार निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।
ज्यादा दाम वसूला तो नौकरी से होंगे बाहर (Overcharging Rules for Liquor)
उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए भी बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए:
- तय रेट पर बिक्री: शराब दुकानों में निर्धारित रेट से एक रुपया भी अधिक वसूलने पर सख्त पाबंदी होगी।
- रेट लिस्ट डिस्प्ले: दुकानों में उपलब्ध मदिरा को नियमानुसार उनके रेट के साथ रैकों में साफ-साफ प्रदर्शित करना होगा।
- कैशलेस पेमेंट: दुकानों में पेटीएम (Paytm) या अन्य कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एक अलग से काउंटर (Cashless Counter Setup) बनाया जाएगा।
- स्टॉक मेंटेनेंस: उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार दुकानों में शराब का पर्याप्त स्टॉक रखना अनिवार्य होगा।
मिलावट मिली तो तत्काल होंगे ब्लैकलिस्ट (Liquor Adulteration Strike)
राजस्व लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने लक्ष्य से पीछे चल रहे जिलों को दुकानवार समीक्षा कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने को कहा है। इसके साथ ही शराब में मिलावट (Liquor Adulteration) रोकने के लिए जिला अधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी भी दुकान में गड़बड़ी या मिलावट पाई जाती है, तो दोषी कर्मचारियों को तुरंत नौकरी से निकालकर ब्लैकलिस्ट (Staff Blacklisting) किया जाएगा।
आबकारी सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने भी कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के बारों, क्लबों, होटलों और ढाबों की अचानक जांच की जाए। तय समय के बाद खुलने वाले या अवैध शराब बेचने वाले ठिकानों के खिलाफ पुलिस की मदद लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए।



