Chhattisgarh

दंतेवाड़ा में 37 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 27 पर कुल 65 लाख का इनाम

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में रविवार को 37 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 27 इनामी नक्सली शामिल हैं जिन पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। भैरमगढ़, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ क्षेत्र के ये माओवादी सरकार की पुनर्वास नीति ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ से प्रभावित होकर डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यधारा में लौटे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार 8 लाख, एक 5 लाख, सात 2 लाख, 13 एक लाख और दो 50 हजार रुपये इनामी शामिल हैं। शेष 10 पर कोई इनाम नहीं था। ये विभिन्न मुठभेड़ों, हमलों और तोड़फोड़ की घटनाओं में संलिप्त रहे थे।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि ‘पूना मारगेम’ बस्तर में स्थायी शांति और समग्र विकास की दिशा में परिवर्तनकारी पहल साबित हो रही है। आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत तत्काल 50 हजार रुपये सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण और अन्य सरकारी सुविधाएं दी जाएंगी।

पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा में 165 इनामी सहित 508 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत 333 इनामी समेत 1160 माओवादी मुख्यधारा में लौटे हैं।

आत्मसमर्पण कार्यक्रम में डीआईजी कमलोचन कश्यप, डीआईजी (सीआरपीएफ) राकेश चौधरी, एसपी गौरव राय, सीआरपीएफ की 111, 230 व 80वीं बटालियन के कमांडेंट तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ की भूमिका सराहनीय रही।

जिला प्रशासन ने शेष माओवादियों से हिंसा छोड़कर शांति का मार्ग अपनाने की अपील की है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker