Major Action Taken Following Attack on Police in Sakti
Chhattisgarh

सक्ती में पुलिस पर हमले के बाद बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 12 से ज्यादा आरोपी फरार

सक्ती। फोगरम गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में 17 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले कार की चपेट में आने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

घटना के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान कर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और शासकीय कर्मचारी पर हमला सहित कई गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker