Bilaspur Fire News: बिलासपुर के व्यापार विहार में भीषण आग; खाद्य तेल की थोक दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Bilaspur Vyapar Vihar Fire: न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। शहर के सबसे बड़े कमर्शियल हब व्यापार विहार (Vyapar Vihar Bilaspur) स्थित एक खाद्य तेल की थोक दुकान में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग ‘चौधरी एजेंसी’ नामक दुकान में लगी है, जहां लाखों रुपये का खाद्य तेल (cooking oil) रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि दुकान में रखा सारा माल जलकर खाक हो चुका है।
आसपास की दुकानों पर मंडराया खतरा, इलाके में हड़कंप
जिस जगह यह हादसा हुआ, वह व्यापार विहार का बेहद व्यस्त इलाका है। चौधरी एजेंसी के आसपास इसी तरह की कई अन्य बड़ी थोक एजेंसियां और गोदाम संचालित हैं। तेल में आग लगने के कारण लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेने का खतरा मंडराने लगा। सुबह-सुबह आसमान में काले धुएं का गुबार देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और व्यापारियों की सांसें अटक गईं।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, पुलिस ने संभाला मोर्चा
आगजनी की इस भयानक घटना (massive fire incident) की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। खबर मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस (Tarbahar Police) और फायर ब्रिगेड की टीम (fire brigade team) दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी भारी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, ताकि आग को आगे फैलने से रोका जा सके।



