Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: प्रश्नकाल बाधित होने पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने जताई नाराजगी, विपक्ष के व्यवहार को बताया अमर्यादित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित होने पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विपक्षी सदस्यों के अनुचित व्यवहार की कड़ी निंदा की।
स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायकों द्वारा सीने पर पोस्टर लगाकर सदन में आने पर सत्तापक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई। लोकहित से जुड़े विषयों पर कार्यवाही को बाधित करना निंदनीय है। विपक्षी सदस्य सदन की कार्यवाही से पूरी तरह परिचित हैं, फिर भी उन्होंने जो व्यवहार किया वह अमर्यादित है। मैं आगे उनके विवेक पर यह छोड़ता हूं।



