National

लखनऊ में दर्दनाक अग्निकांड: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में लगी भीषण आग, 15 बच्चों की मौत

जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र, कई गंभीर; मुख्यमंत्री योगी ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। अलीगंज इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कोचिंग और एनीमेशन कोर्स कर रहे 15 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में कई छात्र गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि कुछ बच्चों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप संचालित होती थी। पहली मंजिल पर उसी दुकान का वेयरहाउस था। दूसरी मंजिल पर 3D Animation Institute और स्कूली छात्रों की कोचिंग क्लास संचालित की जा रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी और तीसरी मंजिल पर मौजूद कई बच्चे बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके। कुछ छात्रों ने बचने के लिए खिड़कियों और बालकनी से छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 15 बच्चों के शव बाहर निकाले गए। कई घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का कार्यक्रम छोड़कर लखनऊ लौट आए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker