National

आज 11 बजे जारी होगा CISCE बोर्ड का रिजल्ट…कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम, यहां पढ़ें

CISCE 10th, 12th Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) आज, 06 मई को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cince.org पर  जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। 

आपको बता दें कि आईसीएसई और आईएससी परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, परीक्षार्थियों की संख्या जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे।आईसीएसई की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च 2024 तक आयोजित हुई थीं वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक किया गया था। 

यदि छात्र सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2024 में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, तो उन्हें अपने पेपर दोबारा जांच के लिए भेजने का विकल्प दिया जाएगा। सीआईएससीई द्वारा प्राप्त सभी रीचेक अनुरोधों के परिणाम सीआईएससीई की वेबसाइट पर एक साथ घोषित किए जाएंगे। 

पिछले वर्ष के परिणाम का विवरण 

पिछले वर्ष सीआईएससीई 10वीं का पास प्रतिशत 98.94% दर्ज किया गया था जिसमें से 99.21% लड़कियां एवं 98.71% लड़कों ने सफलता प्राप्त की थी। इसके अलावा 12वीं  कक्षा का पास प्रतिशत 96.93% दर्ज किया गया था जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01% था वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 95.96 रहा था।

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम 

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे। 
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker