Astrologer

Aaj Ka Rashifal, 23 November 2022: मिथुन, कन्या और मकर के दूर होंगे विघ्न, जानें आज का आपका राशिफल…

Aaj Ka Rashifal, 23 November 2022: जानें कैसा रहेगा आज का दिन 23 November 2022 सभी 12 रशिवालों के लिए. क्या लकी है, क्या अन्लकी, क्या उपाय कर के आप आज के दिन को बेहतर बना सकते हैं हर बात की खास जानकारी…

मेष राशि…

राशि स्वामी अपने से वृद्धि भाव में होने से दिन आज आपको लक्सरी की तरफ और पैसे की तरफ आकर्षित करेगा। साथ ही आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। विद्यार्थियों को आज मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात तक पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। वैवाहिक जीवन भी आज काफी सुखमय और आनंद भरा रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि…

आपकी राशि में मंगल का संचार क्रोधी बना सकता है। राशि स्वामी शुक्र सूर्य और बुध के साथ होने से आपका मन बुझा हुआ रह सकता है। चंद्रमा का संचार केतु के साथ मानसिक रूप से असंतोष का देने वाला है। शाम होते होते किसी ऐसी खबर जिसका आपको बहुत इंतजार था उसके शुभ परिणाम से हर्ष हो सकता है। मेहनत के अछे परिणाम मिलेंगे। पार्टनर के साथ घूमने फिरने का मूड बनेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशि…

आपकी राशि का स्वामी रोग स्थान में गोचर कर रहा है इसलिए सेहत के मामले में सतर्क रहें। साथ ही आज खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। आज जो भी काम आप करेंगे। सरलता से बन जाएगा। इसलिए कुछ प्रोडक्टिव कार्य करेंगे तो बेहतर होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। आज अपने कार्य स्थल पर काफी बोल्ड एंड रूलिंग रहेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला

कर्क राशि…

आज आपका राशि स्वामी पीड़ित हैं। जिसके चलते मन काफी कमजोर, डिप्रेशन, और परेशान रहेगा। लेकिन आज पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद में नाम कमाएंगे। पत्नी के हास्य विनोद करने का प्रयास करेंगे तो अच्छा रहेगा। आज जरूरतमंदों की मदद करने से सकून मिलेगा। राशि स्वामी केतु से पीड़ित होने से दिन भर में मन में बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे। फिर भी स्थिर रहना आपके लिए दिन को नार्मल कर सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद

सिंह राशि…

आज प्रॉपर्टी का योग काफी स्ट्रांग तो खरीदना और बेचना दोनों अच्छा रहेगा। और आज व्‍यापारियों को कोई नया अनुबंध मिलने से हर्ष होगा। नौकरीपेशा को महत्वपूर्ण जिम्‍मेदारी मिलने से खुशी होगी। आज आपको सांसारिक सुख, सम्मान, धनवृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग चल रहा है। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। नई ऊर्जा का आगमन होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा ।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशि…

पराक्रम से आज भरपुर रहेंगे और आज दिन में काम का भार कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का-फुल्का बनाए रखेंगे, तो खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि…

पैसे और धन के लिए बहुत अच्छा दिन है। आज किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें, क्योंकि आज का दिन मिलाजुला प्रभाव वाला रहेगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है, तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। या कहें कि सुलझाना ही अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मेहरून

वृश्चिक राशि…

आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये लाभकारी रहेगा। या फिर किसी राजनैतिक व्यक्ति से निकटता और दोस्ती होगी। उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर को साथ बनाकर रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

धनु राशि…

आपका राशि स्वामी आज से हो जाएगा मार्गी जो आपकी रुकी हुई हर सफलता को शिखर तक ले जाएगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा। लेकिन वाणी पर संयम रखें अन्यथा बाहर बनाये काम बिगड़ सकते हैं। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें कोई भी लापरवाही बड़ा रूप ले सकती है। आज धैर्य से काम करेंगे तो सभी काम पूरे होंगे, हड़बड़ी में कोई काम न करे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल

मकर राशि…

आज आपकी किसी पुरानी महिला मित्र से अकस्मात धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। आज नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर आज किसी से उलझने का प्रयास न करें। दिक्कत बढ़ सकती है। आज आपको आपके पार्टनर के द्वारा कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया

कुंभ राशि…

आज वाणी पर नियंत्रण रखें। शनि का संचार आपकी राशि में जल्द ही होने वाला है। रुके काम बन ने शुरू होंगे। अपनी उत्तम कार्यशैली और मृदु व्यवहार का आज आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होगी। जिसके चलते बड़ी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- 
संतरी

मीन राशि…

बहुत ही अच्छा दिन रहने वाला है। क्योंकि आज किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता या उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी। पार्टनर से काफी मेलजोल बनेगा। जिसकी वजह से मन अच्छा रहेगा। सेहत के ध्यान रखें। खासकर घुटने का। आज मन में बहुत उथल-पुथल रहेगी। शांत रहें। अपना मानसिक संतुलन न बिगड़ने दें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सुनहरा

Chaiपुर
Show More

NU Desk

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker