Yoga: The Foundation of Our Cultural Heritage and a Healthy Life
Chhattisgarh

योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार: ओ.पी. चौधरी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जांजगीर-चांपा में सामूहिक योगाभ्यास, जिले को मिली तीन नई एंबुलेंस

जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब के जाज्वल्य देव द्वार परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और यह भारत की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में बीमारियों के आने का इंतजार करने के बजाय लोगों को पहले से ही अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। नियमित योग, संतुलित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

योग से मिलता है शारीरिक और मानसिक संतुलन

मंत्री चौधरी ने कहा कि योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पामगढ़ विकासखंड के ग्राम कुटराबोड़ के युवा मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही उनके खेल भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण

योग कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भीमा तालाब परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

जिले को मिली तीन नई एंबुलेंस

विश्व योग दिवस के मौके पर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात भी मिली। प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवागढ़, पामगढ़ और अकलतरा विकासखंड के लिए उपलब्ध कराई गई तीन नई एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन एंबुलेंसों के संचालन से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक सुलभ और प्रभावी होंगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker