Daughter of Kanker brings honor to the district; receives ₹2 lakh in financial aid and a scooter for securing a spot in the board exam top 10.
Chhattisgarh

कांकेर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, बोर्ड टॉप-10 में जगह बनाने पर मिली 2 लाख रुपये की सहायता और स्कूटी

कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। महेश्वरी ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर राज्य शासन ने विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया है।

राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा महेश्वरी कोर्राम को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके साथ ही दोपहिया वाहन (स्कूटी) अनुदान के लिए भी 1 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस तरह छात्रा को कुल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महेश्वरी कोर्राम कांकेर जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कानापोड़ की निवासी हैं। उनकी माता श्रीमती अनिता कोर्राम भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। इसी पात्रता के आधार पर छात्रा को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना का लाभ दिया गया।

महेश्वरी की सफलता को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से ग्रामीण क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता, मंडल के सचिव गिरीश रामटेके सहित श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे श्रमिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए नई ऊर्जा मिल रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker