Raipur Traffic Alert
Chhattisgarh

Raipur Traffic Alert: रेलवे स्टेशन गेट नंबर-7 अंडरब्रिज 14 दिनों के लिए बंद, 25 हजार वाहन चालक होंगे प्रभावित

रायपुर। राजधानी रायपुर में आने वाले 14 दिनों तक वाहन चालकों को ट्रैफिक की अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 (गुढ़ियारी साइड) स्थित एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज को आज से 18 जून तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस दौरान इस मार्ग से किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही नहीं होगी।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अंडरब्रिज क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने, कवर शेड लगाने और अन्य जरूरी मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसी वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात बंद रखने का फैसला लिया गया है।

यह अंडरब्रिज रायपुर रेलवे स्टेशन और गुढ़ियारी के बीच सबसे व्यस्त मार्गों में से एक माना जाता है। प्रतिदिन करीब 20 से 25 हजार वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। मार्ग बंद होने के बाद इन वाहनों का दबाव शहर के अन्य अंडरब्रिज और ओवरब्रिज पर बढ़ना तय माना जा रहा है।

ट्रैफिक विशेषज्ञों के मुताबिक, अब सबसे ज्यादा दबाव तेलघानी नाका अंडरब्रिज और गुढ़ियारी-नर्मदापारा अंडरब्रिज पर देखने को मिल सकता है। पहले से व्यस्त रहने वाले इन मार्गों पर जाम की स्थिति बनने की आशंका है। खासकर सुबह और शाम के पीक आवर्स में वाहन चालकों को अतिरिक्त समय लग सकता है।

यातायात पुलिस के सामने भी चुनौती बढ़ गई है। तेलघानी नाका अंडरब्रिज में पहले से ही भारी ट्रैफिक रहता है। अब अतिरिक्त वाहनों के आने से ट्रैफिक प्रबंधन और कठिन हो सकता है। ऐसे में पुलिस द्वारा अतिरिक्त जवानों की तैनाती और ट्रैफिक मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा सकती है।

प्रशासन ने दिन के समय भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की संभावना भी जताई है, ताकि आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

ये हैं वैकल्पिक मार्ग

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को निम्न रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है—

  • तेलघानी नाका ओवरब्रिज
  • चुनाभट्टी अंडरब्रिज
  • नर्मदापारा अंडरब्रिज

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से थोड़ी जल्दी निकलें और निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें। इससे अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सकेगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker