Fuel Price Hike: Petrol and Diesel Become
National

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, CNG के दाम भी बढ़े, आम आदमी की बढ़ेगी मुश्किल

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। लगातार बढ़ते ईंधन के दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 92.49 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में अब सीएनजी 1 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में सीएनजी 81.09 रुपए प्रति किलो बिक रही है। बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।

इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपए और 18 मई को 1 रुपए बढ़ाए गए थे। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी 9 दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। 19 मई को भी तेल कंपनियों ने औसतन 90 पैसे प्रति लीटर तक कीमतें बढ़ाई थीं।

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब आम जिंदगी पर भी दिखाई देने लगा है। ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो सकते हैं। सार्वजनिक परिवहन, ऑटो और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

किसानों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में ज्यादा खर्च आएगा, जिससे खेती की लागत बढ़ सकती है। इसका असर आने वाले समय में अनाज और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इसकी बड़ी वजह है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गई है। तेल कंपनियां लंबे समय से दबाव में थीं, जिसके बाद अब कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker