माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल का कक्षा 12वीं में शत-प्रतिशत शानदार परिणाम यशिका मोटवानी 96.0% के साथ रही प्रथम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही* : माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल (MKPS), मदना, गौरेला ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया हैlविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी छात्र उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैंlटॉफर्स की सूची:01. यशिका मोटवानी: 96.0% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया.02. किशन सराफ: 94.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे l03. सिद्धार्थ सिंह: 94.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया lइस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी स्वामी हिमाद्रि मुनि महाराज जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शैलजा स्वामी ने कक्षा 12वीं के समस्त विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और सभी सफल छात्रों व उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के अथक प्रयास और माँ नर्मदा के असीम आशीर्वाद को दिया है।शिक्षकों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों ने साल भर पूरी लगन से पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।



