रायगढ़ स्टेशन के बाहर पकड़े गए ओडिशा के 3 गांजा तस्कर, महिला समेत तीन गिरफ्तार
रायगढ़। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 17 किलो गांजा और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी गांजा को ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाकर बेचने की तैयारी में थे।
मामला रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के पास एक महिला और दो युवक संदिग्ध हालत में बैग और ट्रॉली लेकर बैठे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना, साइबर सेल और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सिद्धांत गोंडा (28), कश्यप साहनी (45) और चंद्रिका साहनी (40) के रूप में बताई। तीनों ओडिशा के कंधमाल जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने जब बैगों की तलाशी ली तो अलग-अलग बैगों से कुल 17.770 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 1.76 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए रायगढ़ पहुंचे थे और यहां से मध्यप्रदेश के खुरई जाने के लिए वाहन तलाश रहे थे। आरोपियों के पास गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद



