रायपुर पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 136 पुलिसकर्मियों के थोक में तबादले

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 136 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।
तबादला सूची में 2 सब इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के साथ ही 118 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। जारी आदेश के बाद सभी प्रभावित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी में इतने बड़े स्तर पर हुए इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
कीव।






