बंगाल चुनाव नतीजे: ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया धांधली और मारपीट का आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की बड़ी बढ़त के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भवानीपुर काउंटिंग सेंटर से बाहर निकलते ही उन्होंने भाजपा पर वोटों की लूट और अनैतिक जीत का दावा किया। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने 100 से अधिक सीटों पर वोटों की चोरी की है और वह इस परिणाम के खिलाफ दोबारा मतगणना की मांग करेंगी।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटर के भीतर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। उन्होंने चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों और भाजपा नेतृत्व पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जीत रही थीं लेकिन राउंड की गिनती में हेरफेर किया गया है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार 293 सीटों में से भाजपा बहुमत के करीब है। भाजपा 127 सीटें जीत चुकी है और 80 पर बढ़त बनाए हुए है। इसके विपरीत तृणमूल कांग्रेस अब तक 48 सीटें ही जीत पाई है और 32 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जिससे सियासी तापमान बढ़ गया है।



